(रमण कुमार, संवाददाता, मधेपुरा)
मधेपुरा - बिहार के मधेपुरा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां पुलिस ने फिल्मी अंदाज में अंडरकवर ऑपरेशन चलाकर देह व्यापार के कथित गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में 11 लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनमें 8 युवतियां और 3 युवक शामिल हैं।
यह बड़ी कार्रवाई मधेपुरा के सिंहेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत गौरीपुर पंचायत में पुलिस ने ‘नया सवेरा’ अभियान के तहत किया है। सिंहेश्वर–बिरैली रोड नंबर 18 के पास लंबे समय से मिल रही शिकायतों के आधार पर यह छापेमारी की गई। इस ऑपरेशन की खास बात यह रही कि पुलिस टीम ने पहले ग्राहक बनकर एंट्री ली। जैसे ही पुख्ता जानकारी मिली, टीम ने अचानक रेड कर दी। छापेमारी के दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कई लोग भागने की कोशिश में खेतों की ओर दौड़े, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर सभी को पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 8 युवतियों और 3 युवकों को हिरासत में लिया है। मौके से आपत्तिजनक सामग्री और एक पल्सर एनएस बाइक भी जब्त की गई है। फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
इस ऑपरेशन में एएसपी प्रवेंद्र भारती, डीएसपी मनोज मोहन समेत कई अधिकारी और एसटीएफ की टीम शामिल रही साथ ही एक एनजीओ का भी सहयोग लिया गया।










