(दीनानाथ मौआर, संवाददाता, औरंगाबाद)
औरंगाबाद - औरंगाबाद जिला के अम्बा थाना क्षेत्र के राजपरसा गांव के वीर सपूत एवं सीमा सुरक्षा बल के जवान जयंत कुमार देश की सेवा करते हुए शहीद हो गए। आज उनकी पार्थिव शरीर औरंगाबाद पहुंचा। उनके पार्थिव शरीर के औरंगाबाद पहुंचने की सूचना मिलते ही पूरा औरंगाबाद उमड़ पड़ा और शहीद को नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित किया।
गौरतलब हो कि शहीद जयंत कुमार किशनगंज सीमा पर अपनी ड्यूटी निभा रहे थे। इसी दौरान तेज आंधी और बारिश के बीच भीषण वज्रपात के कारण इनकी मृत्यु हो गई। जयंत कुमार वर्ष 2002 में BSF में भर्ती हुए थे। लगभग 24 वर्षों तक उन्होंने पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ देश की सीमाओं की रक्षा की। जयंत कुमार की शहादत पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।







