(बिरेन्द्र, संवाददाता, बांका)
बांका - बांका से बड़ी खबर सामने आई है। गुरुवार को कटोरिया पुलिस ने कांवरिया बम का शव एक तालाब से बरामद किया है। शव की बरामदगी कटोरिया देवघर मुख्य मार्ग भैरोपुर टेन्ट सिटी के पीछे छोटकी बांध से हुई है। शव मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंचे कटोरिया थाना अध्यक्ष चंद्रदीप कुमार ने शव को तालाब से बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया है। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।







