(दीनानाथ मौआर, संवाददाता, औरंगाबाद)
औरंगाबाद - औरंगाबाद के दाऊदनगर पुलिस ने एक फर्जी आईपीएस अधिकारी को ठगी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के शाहपुर थाना के सुधरपूर बाड़गांव निवासी राजेश शुक्ला के रूप में किया गया है।
इस मामले में एसडीपीओ अशोक कुमार दास ने बताया कि राजेश शुक्ला के खिलाफ दाउदनगर वार्ड संख्या 10, छत्तर दरवाजा निवासी व्यवसायी राकेश कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। जिसमें बताया गया था कि एक व्यक्ति ने अपने आपको आईपीएस बताते हुए मुझसे 47 हजार रुपए ट्रांसफर करा लिया है। इसके अलावा एक लाख 20 हजार और मांगा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही दाउदनगर पुलिस ने फर्जी आईपीएस को दाउदनगर हनुमान मंदिर के पास से धर दबोचा है। पूछताछ के दौरान उसने अपना जुर्म कबूल किया है।










