(मृत्युंजय कुमार, संवाददाता, बिहटा, पटना)
बिहटा - बिहटा थाना क्षेत्र में मंगलवार को तेज रफ्तार बालू लदे ट्रक का कहर देखने को मिला। जहां ट्रक ने एक मोटरसाइकिल सवार को कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं की जा सकी है। वहीं हादसे के बाद भागने के क्रम में ट्रक दानापुर डीएसपी-2 अमरेंद्र कुमार झा की गाड़ी से जा टकराया। इस टक्कर में डीएसपी बाल-बाल बच गए, जबकि उनकी सरकारी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। बिहटा थाना पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और फरार चालक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।









