Report- मृत्युंजय कुमार, बिहटा (पटना)
बिहार में नई सरकार के गठन के बाद सभी विभागों के मंत्री एक्टिव मोड में नजर आ रहे हैं। बिहार सरकार में सबसे कम उम्र की मंत्रियों में शामिल खेल मंत्री श्रेयसी सिंह खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए लगातार सक्रिय दिखाई दे रही हैं।
खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने पटना जिले के बिहटा स्थित एक स्कूल में आयोजित वार्षिक खेलकूद समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार बिहार के प्रत्येक जिले में स्पोर्ट्स अकादमी की स्थापना करेगी। इन अकादमियों में खेलों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि बिहार सरकार खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए कई नई योजनाएं ला रही है। इसके साथ ही “मेडल लाओ, नौकरी पाओ योजना” के तहत खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी भी दी जा रही है, ताकि प्रतिभाशाली खिलाड़ी अपने भविष्य को सुरक्षित कर सकें और राज्य का नाम रोशन करें।









