RANCHI: 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। राजधानी रांची के बिहार क्लब सभागार में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस लहू बोलेगा रांची संस्था के द्वारा बड़े ही धूम धाम से मनाया गया। संस्था के सदस्य नदीम खान ने महिलाओं के उत्थान के लिए लगातार प्रयासरत रहे हैं। कार्यक्रम में तमाम महिलाओं के साथ सदर अस्पताल के सिविल सर्जन ने सैकड़ों महिलाओं को सम्मान किए। महिलाओं को सम्मान देने के साथ उनके हौसले की लेकर सदर अस्पताल के सिविल सर्जन ने कहा कि आज के इस भागदौड़ महिलाएं में घर और करियर के बीच बेहतरीन तरीके से संतुलन बना रही हैं लेकिन कई बार वो इस जद्दोजहद में अक्सर खुद को पीछे छोड़ देती हैं. एक सशक्त और आत्मनिर्भर महिला बनने के लिए यह जरूरी है कि आप केवल दूसरों का ख्याल न रखें, बल्कि अपनी सेहत, सुरक्षा और आर्थिक आजादी का भी ध्यान रखें.











