रांची - देशभर के हर कोने में लोगों ने शान के साथ तिरंगा फहराया और सलामी दी। झारखंड के सभी कार्यालयों में भी संबंधित अधिकारियों ने तिरंगा फहराया और तिरंगे को सलामी दी। बात रांची स्थित आईपीआरडी की करें तो यहां निदेशक राजीव लोचन बख्शी ने तिरंगा फहराया। इसके पूर्व उपस्थित सभी ने पूरे जोश और श्रद्धा के साथ राष्ट्रीय गीत और राष्ट्रगान गाया। मौके पर आईपीआरडी निदेशक ने कहा कि आज का दिन सिर्फ एक ऐतिहासिक घटना नहीं है। आज का दिन हमें एकजुटता के साथ देश के विकास में मिलजुल कर कदम बढ़ाने का भी संदेश देता है। साथ ही उन्होंने वीर स्वतंत्रता सेनानियों को भी याद किया, जिनके लंबे संघर्ष के बाद देश को स्वतंत्रता मिली। इस दौरान मौके पर विभाग के अन्य पदाधिकारी, कर्मचारी सहित पत्रकारों की भी भारी संख्या में उपस्थिति रही।
आईपीआरडी रांची में निदेशक राजीव लोचन बख्शी ने तिरंगा फहराया

BYBASUDEO MISHRA
Aug 15, 2026, 02:16 PM IST• Updated: Aug 15, 2026
2 Mins Read







