(चंदन सिंह, संवाददाता, बोकारो)
बोकारो – मामला बोकारो के चास थाना क्षेत्र अंतर्गत स्वामी विवेकानंद रोड के वार्ड नंबर 20 का है। जहां आवास में अकेली रह रही बुजुर्ग महिला की नकली कान की बाली को सोना समझ कर चोर जबरन खींच कर ले भागे।
इस संबंध में 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने बताया कि मैंने चोर से विनती कि मैं खोल कर दे देती हूं, यह सिटी गोल्ड है। मगर संदिग्ध ने उसकी एक भी ना सुनी और कान की बाली को खींच कर फरार हो गए। जबरदस्ती बाली खींचे जाने से महिला घायल हो गई। इसी जानकारी चास थाना पुलिस को दे दी गई है।








