(चंदन सिंह, संवाददाता, बोकारो)
बोकारो - केंद्र सरकार के MMDR अमेंडमेंट बिल को लोकसभा राज्यसभा में मंजूरी मिलने के बाद झारखंड में झामुमो आर पार की लड़ाई लड़ने के मूड में नजर आ रही है। केंद्रीय कमिटी के निर्देश पर रविवार को बोकारो जिला झामुमो के कार्य समिति की बैठक जैनमोड़ में आयोजित की गई। बैठक में पेयजल स्वच्छता विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद और चंदनकियारी के विधायक उमाकांत रजक मौजूद रहें।
बैठक में जिले के सभी नेताओं से इस बिल को लेकर चर्चा के साथ आंदोलन की रणनीति पर सुझाव मांगा गया। जिसे केंद्रीय कमेटी की बैठक में रखने का काम किया जाएगा। मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि अगर इस बिल को केंद्र सरकार वापस नहीं लेती है तो इसके खिलाफ पार्टी आर पार की लड़ाई लड़ेगी। झारखंड से ट्रांसपोर्टिंग के साथ प्लांट में प्रोडक्शन को भी रोक दिया जाएगा।








