(पंकज भारती, संवाददाता, गिरिडीह)
गिरिडीह - गिरिडीह के तिसरी थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक खबर। जहां सीढ़ी गिरने से एक महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है। घटना पाल्मो भुराई गांव की है। घटना के संबंध में बताया गया कि सोमवार शाम को चेतलाल राय की पत्नी 50 वर्षीय फुलवा देवी घर की सीढ़ी के नीचे बकरियों को बांध रही थीं। इसी दौरान अचानक सीढ़ी का बड़ा हिस्सा छत से टूटकर नीचे गिर गया और उसकी चपेट में आने से फुलवा देवी की मौके पर ही मौत हो गई। सीढ़ी के नीचे बंधी चार में से दो बकरियां भी मलबे में दबकर मर गईं।








