छत्तीसगढ़ - छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जहां सुरक्षाबलों के साथ शनिवार को हुए दो अलग-अलग मुठभेड़ों में 12 से अधिक नक्सली मारे गए हैं। एक वरीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों ने सुकमा जिले के दक्षिणी क्षेत्र में 10 से ज्यादा नक्सलियों को जबकि पड़ोसी बीजापुर जिले में दो नक्सली को मार गिराया है। उन्होंने आगे बताया कि चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों को सफलता मिली। अभियान अब भी जारी है।
छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों के हाथों 12 नक्लसी मारे गए

BYBASUDEO MISHRA
Jan 3, 2026, 01:17 PM IST• Updated: Jan 3, 2026
2 Mins Read







