(अजय शर्मा, संवाददाता, बेतिया)
बेतिया - बेतिया के नरकटियागंज में नंदपुर ढाला के रेलवे ट्रैक के समीप एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गई। शनिवार की सुबह रेलवे ट्रैक की ओर गए लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद मौते पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। पुलिस ने शव के पास से एक कट्टा भी बरामद किया है। एसडीपीओ ने बताया कि घटना की हर पहलू से जांच की जा रही है।
मृतक युवक की पहचान वार्ड संख्या 7 निवासी विजय साह के रूप में हुई है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की शाम 7 बजे अपने घर से युवक पान खाने निकला था। उसके बाद से वह गायब हो गया और शनिवार सुबह रेलवे ट्रैक के किनारे से उसका शव मिला। परिजनों ने हत्या में शामिल अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।









