(प्रमोद खंडेलवाल, संवाददाता, हजारीबाग)
हजारीबाग – जेपीएससी और जेएसएससी की परीक्षाओं में कथित अनियमितता के खिलाफ 10 अगस्त को विद्यार्थियों ने रांची में विधानसभा का घेराव किया गया। इस प्रदर्शन में हजारों की संख्या में विद्यार्थी शामिल हुए। उस दौरान छात्रों पर पुलिस प्रशासन ने लाठियां भी बरसाई। जिसके विरोध में भाजपा ने मंगलवार 11 अगस्त को पूरा झारखंड बंद का आवाहन किया था। जिसका असर हजारीबाग में भी देखने को मिला। हजारीबाग में यातायात प्रभावित रहा, वहीं दुकाने भी बंद नजर आयी।








