RANCHI: बुढ़मू प्रखंड के सेक्रेड नॉलेज पब्लिक स्कूल नाउज का प्रथम वार्षिक उत्सव धूम धाम के साथ मनाया गया। वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में सेक्रेड नॉलेज पब्लिक स्कूल चट्टी, बेड़ो एवं एसडीपीएस SDPS पब्लिक स्कूल के शिक्षक, शक्षिकाएं सहित स्कूल परिवार के लोग सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में संजय जी, अमित, धर्मेंद्र, विष्णु जी, अलका तिवारी, अजय तिवारी मुख्य रूप से उपस्थित हुए। इस दौरान कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम अतिथियों ने द्वीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर विद्यालय में खेलकूद प्रतियोगिता एवं विद्यालय परिसर में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने अपने नृत्य एवं कला को प्रस्तुत किया और बच्चों ने अपने नृत्य एवं कला को प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक, शिक्षिका नजमा मैम, हेमा, रोशनी, संतोष, फिजा, सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए।









