रांची – प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितता के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ झारखंड सरकार की दूसरे दौर की वार्ता का कोई नतीजा नहीं निकला। छात्र पूरी परीक्षा रद्द करने की मांग पर डटे रहे। जिसके कारण सरकार के साथ उनकी कोई सहमति नहीं बन पाई। यानि छात्रों का आंदोलन अब भी जारी रहेगा। इसी बीच छात्रों ने 10 अगस्त को विधानसभा घेराव करने की अपनी पूर्व घोषित कार्यक्रम को भी बरकरार रखने का घोषणा किया है।
छात्रों का कहना है कि जब तक पूरी परीक्षा रद्द नहीं की जाती है, तब तक उनका धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
छात्रों और सरकार के साथ हुई वार्ता के संबंध में बताया गया कि मंत्रियों ने छात्रों की मांगें सुनने के बाद उनसे धरना समाप्त करने की अपील की थी। सरकार की ओर से मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, संजय प्रसाद यादव, चमरा लिंडा और सुदिव्य कुमार सोनू वार्ता में शामिल हुए थे। जिनसे छात्रों ने कहा कि वे अपनी मुख्य मांग से पीछे नहीं हटने वाले।








