(बिजय सिंह, संवाददाता, बोकारो)
बोकारो - चास नगर निगम चुनाव को लेकर प्रत्याशियों में जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। चुनाव में खड़े सभी प्रत्याशी लोगों की बीच जाकर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा के समर्थित उम्मीदवार उमेश ठाकुर ने पार्टी नेताओं के साथ रोड शो निकाला और लोगों से समर्थन मांगा। अन्य प्रत्याशी भी लोगों से घर-घर जाकर मतदान की अपील कर रहे हैं।









