(बिजय सिंह, संवाददाता, बोकारो)
बोकारो - बोकारो के पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कुर्रां का रहने वाले 26 वर्षीय युवक का शव पेड़ से लटका बरामद किया गया। मृत युवक की पहचान 26 वर्षीय चमटू केवट के रूप में हुई है। जो कुर्रा़ का ही रहने वाला था। परिजनों के अनुसार मृतक चमटू बीती रात घर से निकला था और रात भर वह घर नहीं लौटा। परिजनों ने काफी खोजबीन की मगर उसका पता नहीं चल पाया। सुबह ग्रामीणों ने उसका शव पेड़ से लटका देखा। जिसकी सूचना स्थानीय थाना पुलिस को दी गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।









