(दीनानाथ मौआर, संवाददाता, औरंगाबाद)
औरंगाबाद - बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी भाजपा के स्थापना दिवस में शामिल होने औरंगाबाद पहुंचे हुए थे। जहां उन्होंने मीडिया से बातचित के दौरान कहा है कि पूरे बिहार में मात्र 17लाख MT, गेहूं की अधिप्राप्ति किया जाना है। बिहार के कई जिलों में गेहूं की खरीदारी भी शुरू कर दिया गया है, जो 15 जून तक चलेगा।
वहीं जब पत्रकारों के द्वारा यह पूछा गया कि औरंगाबाद में धान की अधिप्राप्ति उपज के तुलना में मात्र 14% ही किया गया। इस प्रश्न पर उन्होंने बिहार के किसानों को धान एवं गेहूं की खेती न करने का सलाह देते हुए कॉमर्शियल खेती करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री, किसानों से कॉमर्शियल खेती करने की बात कर रहे है। जिस पर किसानों को भी अमल करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा है कि किसान जरूरत से ज्यादा धान की खेती कर रहे हैं, जिसके कारण उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए किसान को भी चाहिए कि जरूरत के हिसाब से ही धान और गेहूं की खेती करे और ज्यादा फोकस कॉमर्शियल खेती पर करें। ऐसा करने से किसानों आय बढ़ेगी।









