सीतामढ़ी - कड़ाके की ठंड के बीच शहर की सुरक्षा और व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी रिची पांडे और पुलिस अधीक्षक अमित रंजन देर रात अचानक सड़कों पर उतरे। ठंडी हवाओं के बीच दोनों अधिकारियों ने शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, संवेदनशील इलाकों और सार्वजनिक स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था की बारीकी से समीक्षा की गई और मौके पर मौजूद अधिकारियों व पुलिसकर्मियों को सतर्कता बढ़ाने, नियमित गश्ती और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
वहीं निरीक्षण के दौरान डीएम और एसपी का मानवीय चेहरा भी सामने आया। कड़ाके की ठंड में ठिठुरते रिक्शा चालकों, मजदूर वर्ग और जरूरतमंद लोगों की पीड़ा देखकर दोनों अधिकारियों ने तुरंत पहल की। सड़कों पर ही जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया। जिससे ठंड से जूझ रहे लोगों को कुछ राहत मिली।









