(प्रमोद खंडेलवाल, संवाददाता, हजारीबाग)
हजारीबाग – आप तस्वीर में जिन दो शख्सियतों को देख रहे हैं, वे कोई आम पर्यटक नहीं, बल्कि हजारीबाग के उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह और हजारीबाग के पुलिस कप्तान अंजनी अंजन हैं। ये नजारा है हजारीबाग स्थित ऐतिहासिक कोनार डैम का। जहां प्रशासन खुद जेट स्की की सवारी कर लोगों को इसकी एक नई पहचान देने की कवायद में जुटा है।
प्रशासन की इस पहल का उद्देश्य सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि स्थानीय युवाओं को रोजगार,पर्यटन को बढ़ावा और हजारीबाग को एक नए टूरिस्ट डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करना है।









