(दीनानाथ मौआर, संवाददाता, औरंगाबाद)
औरंगाबाद - औरंगाबाद जिले के गोह में एक बेटी की संदिग्ध मौत ने जिले वासियों को झकझोर कर रख दिया है। लोग बेटियों की सुरक्षा पर कई सवाल भी खड़े कर रहे हैं।
गौरतलब हो कि पटना के गांधी मैदान थाना क्षेत्र स्थित परफेक्ट गर्ल्स पीजी हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही 16 वर्षीय अनामिका गुप्ता उर्फ लक्ष्मी कुमारी की मौत हो गई। परिजनों ने इसे आत्महत्या का मामला मानने से इनकार करते हुए हत्या का आरोप लगाया है। मृतका के परिजनों ने बताया कि बिना पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आए इसे आत्महत्या करार देना कहीं से भी उचित नहीं है। मामले की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए।









