(आशीष प्रसाद, संवाददाता, रांची)
रांची - आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो राजधानी रांची के स्थानीय जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम पहुंचे। जहां छात्र पिछले कई दिनों से आंदोलनरत हैं। स्टेडियम पहुंचे सुदेश महतो ने आंदोलनकारी छात्रों से मुलाकात कर उनका हाल जाना। इस दौरान सुदेश कुमार महतो ने छात्रों की कठिन परिश्रम और उनके जुनून की सराहना करते हुए कहा कि यदि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को किसी प्रकार का कोई डर नहीं है, तो उन्हें अवश्य जेपीएससी मामले की जांच सीबीआई से करानी चाहिए।








