(दीनानाथ मौआर, संवाददाता, औरंगाबाद)
औरंगाबाद - औरंगाबाद स्थित नवीनगर के अंकोरहा ग्राम में पांच दिवसीय श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ का आगाज किया गया। जिसकी शुरूआत कलश शोभा यात्रा के साथ की गई जिसमें हजारों की संख्या में भक्त शामिल हुए। हनुमंत लाला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर आयोजित इस कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु पुनपुन नदी से कलश में जलभर कर घंटों की पैदल यात्रा कर यज्ञ स्थल पहुँचे। जहां विधिवत पूजा अर्चना कर कलश की स्थापना की गई।
आयोजन समिति के सदस्य और अंकोरहा पंचायत के उप मुखिया राजकुमार यादव ने बताया कि यज्ञ के दौरान प्रतिदिन अलग अलग विद्वानों के द्वारा राम कथा किया जाएगा। यज्ञ के अंतिम दिन 23 अप्रैल को श्री श्री 1008 श्री जियर स्वामी जी महाराज के द्वारा रामकथा किया जाएगा। मौके पर यज्ञ कमिटी के सदस्य रामाशीष यादव, राहुल सिंह, उपेंद्र कुमार बैरिया पंचायत मुखिया प्रतिनिधि, विजय सिंह, मुरारी यादव, देववंस यादव, विक्रमा कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।











