रांची - प्रमंडलीय आयुक्त, दक्षिणी छोटानागपुर, प्रमण्डल, रांची के कार्यालय सभागार में आयुक्त मनोज कुमार की अध्यक्षता में स्वतत्रंता दिवस 2026 समारोह की तैयारियों को लेकर समीक्षात्मक बैठक आयोजित हुई। बैठक में 15 अगस्त 2026 को 80वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मोरहाबादी मैदान में आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा हुई। आयुक्त ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह गरिमा और राजकीय सम्मान का प्रतीक है। इसे बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा।
स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर मोरहाबादी मैदान में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। ध्वजारोहण कार्यक्रम की समुचित व्यवस्था ससमय सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया। साथ ही मुख्यमंत्री की सुरक्षा के पुख्ता इंतेज़ाम सुनिश्चित करने का निर्देश उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों को दिया गया।
बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी, रांची सदर, नगर आयुक्त, रांची, पुलिस अधीक्षक नगर, आयुक्त के सचिव, उप परिवहन आयुक्त, उप निदेशक, प्रमंडलीय सूचना एवं जनसंपर्क, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला नजारत उप समाहर्त्ता, कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, कार्यपालक अभियंता भवन निर्माण, पथ प्रमंडल, अपर समाहर्ता नक्सल अग्निशमन पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।








