रामगढ़ - कुजू स्थित श्रीराम फैक्ट्री हादसे में झुलसे मजदूर रमेश ठाकुर की मौत हो गई। मजदूर की मौत के बाद मुआवजे की मांग को लेकर परिजन व ग्रामीण शव को लेकर धरने पर बैठ गए। भारी विरोध के बाद परिजनों और जनप्रतिनिधियों के साथ प्रबंधन की हुई वार्ता में आश्वासन मिलने के बाद धरना स्थगित किया गया।
बताया गया कि प्रबंधन ने 22 लाख रुपये मुआवजा देने का आश्वासन दिया है। जिसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने आंदोलन स्थगित कर दिया। वहीं हादसे के बाद फैक्ट्री में मजदूरों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों ने मांग की है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए फैक्ट्री प्रबंधन मजदूरों की सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दे।








