रांची - JPSC-JSSC परीक्षा में हुई कथित धांधली को लेकर जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में छात्रों का प्रदर्शन लगातार जारी है। आज छात्रों के आंदोलन का 21वां दिन है। वहीं आमरण अनशन पर बैठे छात्रों का आज 11वां दिन है।
लगातार हो रही बारिश की बावजूद छात्र अपनी मांगों को लेकर डटे हुए हैं। कल स्वतंत्रता दिवस पर छात्र रांची में तिरंगा यात्रा निकालेंगे। वहीं आज जेपीएससी रिफॉर्म मंच की कोर कमेटी की बैठक भी होनी है। इस बैठक में आगे की रणनीति तय की जाएगी।








