लातेहार – लातेहार जिले में एसीबी की टीम ने एक बार फिर कार्रवाई की है। एसीबी की टीम ने जिले के मनिका प्रखंड अंतर्गत बरकाडीह पंचायत के पंचायत सचिव नागेश्वर रजक को 10 हजार रूपए घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पंचायत सेवक ने किसी योजना का लाभ देने के एवज में ग्रामीण से पैसे की मांग की थी। जिसकी शिकायत ग्रामीण ने एसीबी से की। जांचोपरान्त एसीबी की टीम मौके पर पहुंची और ब्लॉक से पंचायत सेवक को घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार पंचायत सचिव को एसीबी की टीम अपने साथ डाल्टेनगंज ले गई।








