(बिजय सिंह, संवाददाता, बोकारो)
बोकारो - आवास बचाओ संघर्ष समिति बोकारो के द्वारा सोमवार को एक दिवसीय सामूहिक भूख हड़ताल किया गया। यह भूख हड़ताल सेक्टर 12 में रहने वाले रिटायर्ड बीएसएल कर्मियों के द्वारा किया गया। जिनकी उम्र 70 से 80 वर्ष के बीच है।
गौरतलब हो कि बोकारो स्टील प्रबंधन के द्वारा सेक्टर 12 में डैमेज घोषित किए गए आवास से लोगों को निकालने का निर्देश जारी किया गया है। जिसके लिए प्रबंधन के द्वारा नोटिस भी जारी किया गया है कि बोकारो स्टील सेक्टर 12 में रहने वाले लोगों के साथ भेदभाव कर रही है। दूसरे सेक्टर में रिपेयर का काम पूरा हो चुका है। लेकिन सेक्टर 12 में रिपेयर नहीं कर लोगों को यहां से हटाने की साजिश की जा रही है। समिति के सदस्य जमुना राम ने कहा कि प्रबंधन की साजिश का शिकार हम लोग हुए हैं, हम किसी कीमत पर अपने आवासों को नहीं छोड़ेंगे।











