(चंदन वर्मा, संवाददाता, रांची)
रांची – एनएसयूआई के अध्यक्ष विनोद जाखड़ राजधानी रांची पहुंचे। जहां उन्होंने पिछले 11 दिनों से अनिश्चितकालीन सत्याग्रह पर बैठे छात्रों से मुलाकात किया और और भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों का हालचाल जाना। मौके पर जाखड़ ने छात्रों की पीड़ा को अपनी पीड़ा बताते हुए हर लड़ाई में उनका साथ देने की बात कही। साथ ही कहा कि कांग्रेस और एनएसयूआई छात्रों के साथ मजबूती से खड़ी है।
गौरतलब हो कि JPSC-JSSC भर्ती प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के विरोध में छात्र अनिश्चितकालीन सत्याग्रह और भूख हड़ताल पर जयपाल सिंह स्टेडियम में बैठे हुए है। आज बुधवार को उनके आंदोलन का 12वां दिन है।








