बक्सर - बक्सर जिले में दो बच्चे की मां ने युवती संग भागकर शादी रचाए जाने का अजीबो गरीब मामला सामने आया है। घटना बक्सर जिले के बगेन थाना क्षेत्र के एक मुहल्ले की बताई जा रही है। महिला और युवती दोनों भाग कर उत्तर प्रदेश के विंध्याचल के एक मंदिर में पुजारी के समक्ष शादी रचाई। हालांकि दोनों कि शादी का वहां मौजूद महिला ने विरोध भी किया।
युवती के साथ शादी कर पत्नी बनी महिला ने कहा कि हमलोगों का आपस में प्रेम इस कदर बढ़ गया था कि हम लोग शादी कर लिए।










