(चंदन सिंह, संवाददाता, बोकारो)
बोकारो - विश्व में उत्पन्न हुए स्थिति को लेकर हम कितना तैयार हैं, इसे लेकर बोकारो में संबंधित सिविल डिफेंस विभाग के द्वारा मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। शाम 7 बजे सायरन की गूंज शहर में सुनने को मिली। देखते ही देखते बोकारो के उषा पेट्रोल पंप और सेक्टर 12 स्थित मेडिकेंट हॉस्पिटल में बम से हमला किया गया। घटना को देखते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों ही जगह रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। मौके से घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया। इस दौरान फायर ब्रिगेड सिविल डिफेंस चिकित्सा विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाई करते हुए स्थिति को सामान्य करने का काम किया।
बोकारो जिले के डीसी अजय नाथ झा और एसपी नाथू सिंह मीना ने कहा कि भविष्य में किसी भी तरह की स्थिति उत्पन्न होने पर स्थिति को संभालने के लिए यह आयोजन किया गया था। जिसमें सभी लोगों ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। सभी विभाग अलर्ट नजर आए और बोकारो के आम लोगों का भी इसमें सहयोग मिला।








