(दीनानाथ मौआर, संवाददाता, औरंगाबाद)
औरंगाबाद - बीजेपी के लोकप्रिय सांसद भोजपुरी सिने स्टार मनोज तिवारी बीती शाम औरंगाबाद पहुंचे। जहां उन्होंने पोइवां इलाके में वास्तु विहार के चौथे फेज का भव्य शुभारंभ किया। इसके पूर्व मनोज तिवारी के औरंगाबाद पहुंचने पर उनकी एक झलक पाने के लिए लोग उत्साहित दिखे और बड़े ही गर्मजोशी से उनका अभिनंदन किया।
आयोजित कार्यक्रम के तहत मनोज तिवारी ने मुख्य द्वार का पर्दा हटाकर प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया। इसके बाद नारियल फोड़ कर पूरे विधि विधान से भूमि पूजन किया और दीप प्रज्वलित कर रंगारंग कार्यक्रम की शुरुआत की। मौके पर उन्होंने अपनी गायकी से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। साथ ही अपने संबोधन में कहा कि वास्तु विहार जरूरतमंद लोगों को कम फायदे में मकान दिलाने में अग्रणी रहा है। वहीं बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि वहां बीजेपी की सरकार बनने जा रही है।










