चतरा - सदर थाना क्षेत्र चतरा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां महुआ चुनने गई एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। अज्ञात अपराधियों ने महिला को टांगी से काटकर मौत के घाट उतार दिया।
घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है, वहीं परिजनों में भारी आक्रोश व्याप्त है। मृतका की पहचान शहर के किशुनपुर मोहल्ला निवासी शीतल यादव की करीब 50 वर्षीय पत्नी गीता देवी के रूप में हुई है।











