(प्रमोद खंडेलवाल, संवाददाता, हजारीबाग)
हजारीबाग - प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को सही मार्गदर्शन एवं प्रेरणा प्रदान करने के उद्देश्य से जिला पुस्तकालय, हजारीबाग में एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त हेमंत सती, उप विकास आयुक्त रिया सिंह तथा आईएएस अधिकारी अपूर्वा अग्रवाल ने "How to Crack Competitive Exams" विषय पर अपने अनुभव साझा करते हुए सफलता के महत्वपूर्ण सूत्र बताए।
बताया गया कि कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को सही दिशा, प्रभावी अध्ययन रणनीति, समय प्रबंधन, आत्मविश्वास तथा सफलता के लिए आवश्यक दृष्टिकोण से अवगत कराना था। वहीं उपायुक्त हेमंत सती ने अभ्यर्थियों को धैर्य, आत्मविश्वास और निरंतर प्रयास की सीख दी।








