(बिजय सिंह, संवाददाता, बोकारो)
बोकारो - चास नगर निगम चुनाव में मेयर पद के लिए खड़े प्रत्याशी चुनाव प्रचार में खूब पसीना बहा रहे हैं। बात चास नगर निगम मेयर पद के लिए खड़े झारखंड मुक्ति मोर्चा समर्थित उम्मीदवार उमेश ठाकुर की करें, तो उनके पक्ष में जनसंपर्क अभियान चलाने के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा केंद्रीय समिति सदस्य क्रांतिकारी रिजवान चास नगर निगम क्षेत्र पहुंचे। जहां उन्होंने लोगों से उमेश ठाकुर के पक्ष में वोट करने की अपील की। वही उमेश ठाकुर ने कहा कि उन्हें क्षेत्र की समस्य और उसे कैसे ठीक किया जाए उसका पूरा ज्ञान है।









