(राजेश कुमार मुंडा, संवाददाता, रामगढ़)
रामगढ़ - झारखंड में जेपीएससी-जेएसएससी समेत विभिन्न मांगों को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव फागू बेसरा ने भाजपा पर छात्र आंदोलन को हाईजैक करने का आरोप लगाया है।
फागू बेसरा ने कहा कि छात्रों की मांगों को लेकर राज्य सरकार लगातार पहल कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा छात्रों को उकसाकर आंदोलन को राजनीतिक रंग देने का प्रयास कर रही है। उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे किसी के बहकावे में न आएं और ना ही किसी राजनीतिक साजिश का हिस्सा न बनें। राज्य सरकार छात्रों की समस्याओं को गंभीरता से ले रही है। ऐसे में छात्रों को धैर्य रखनी चाहिए।








