(मृत्युंजय कुमार, संवाददाता, पटना)
पटना – बिहार की नई सरकार ने सुबे में अवैध बालू खनन को लेकर कई नियम लगाये हैं। लेकिन राजधानी के नाक के निचे धड़ल्ले से बालू का खनन हो रहा है और इसे रोकने वाला कोई नहीं है। दरअसल पटना से सटे बिहटा के परेव में शाम ढलते ही ट्रैक्टर लेकर अवैध खनन माफिया सोन नदी आते हैं और बिना किसी रोक टोक के सैकड़ों गाड़िया बालू बिना चालान के उठा रहे हैं। जिससे सरकार को राजस्व का भारी नुकसान हो रहा है।
बताया गया कि परेव बालू घाट की बंदोबस्ती हो चुकी है। लेकिन ठेका लेने वाली कंपनी ने अभी बालू का उठाव शुरू नहीं किया। इसका सीधा फायदा बालू चोरी करने वाले माफिया उठा रहे हैं। हालांकि बिहटा पुलिस ने बीते शुक्रवार को एक ट्रैक्टर को जब्त किया था, वहीं पुलिस के द्वारा भी इसके रोक थाम के लिए छापेमारी की जा रही है।









