(प्रमोद खंडेलवाल, संवाददाता, हजारीबाग)
हजारीबाग - अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले तीन दिनों से हड़ताल पर बैठे एंबुलेंस चालकों के बीच बुधवार को हजारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद पहुंचे। उन्होंने हड़ताल पर बैठे एंबुलेंस चालकों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और मांगों को विस्तार से सुना। विधायक प्रदीप प्रसाद ने एंबुलेंस चालकों को उनकी समस्याओं के समाधान की दिशा में आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि एंबुलेंस सेवा मरीजों और उनके परिजनों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। ऐसे में इससे जुड़े कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान होना जरूरी है।








