किशनगंज - किशनगंज जिला अंतर्गत ठाकुरगंज प्रखण्ड के सुखानी से है। जहां 19वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के कमांडेंट स्वर्णजीत शर्मा के कुशल मार्गदर्शन एवं निर्देशन में नि:शुल्क दवा वितरण तथा प्राथमिक नेत्र जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया। मौके पर असिस्टेंट कमांडेंट मेडिकल सशस्त्र सीमा बल डॉक्टर मगराज चौधरी, असिस्टेंट कमांडेंट आदित्य गुप्ता एवं उनकी टीम मौजूद रही।
बताया गया कि यह शिविर सिलीगुड़ी ग्रेटर लायंस आई हॉस्पिटल, सिलीगुड़ी के डॉक्टर राजेश सैनी (CEO) के मार्गदर्शन एवं डॉक्टर पंकज सूद के उपस्थिति व सहयोग से संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सीमावर्ती एवं दूरदराज क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों को सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। शिविर के दौरान विशेषज्ञ नेत्र चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ द्वारा नागरिकों की गहन प्राथमिक नेत्र जांच की गई।
उक्त शिविर में कुल 220 नागरिकों ने भाग लेकर अपने नेत्र की जांच कराई। जांच के उपरांत जिन 105 लाभार्थियों को नि:शुल्क चश्मे भी प्रदान किए गए।









