(फाइल फोटो)
रांची - झारखंड लोक सेवा आयोग के द्वारा ली गई परीक्षा में गड़बड़ी मामले में पूछताछ के लिए आयोग के पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते बुधवार को भी सीआईडी कार्यालय पहुंचे। जहां अधिकारियों ने उनसे कई सवाल पूछे। गौरतलब है कि नोटिस मिलने के बाद खियांग्ते मंगलवार को भी सीआईडी कार्यालय पहुंचे थे। जहां उनसे लगभग 8 घंटे तक पूछताछ की गई। उन्होंने सीआईडी के सवालों का गोलमोल जवाब देते हुए कहा कि सबकुछ नियम के तहत हुआ है।
बताते अब तक इस मामले में उप परीक्षा नियंत्रक श्वेता गुप्ता समेत दस लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। 21 जुलाई 2026 को खियांग्ते के अध्यक्ष पद से इस्तिफा देने के बाद से ही आयोग का अध्यक्ष पद रिक्त है। जिसके कारण आयोग कोई भी परीक्षा लेने या रिजल्ट जारी करने में असमर्थ है। इधर सरकार में जेपीएससी अध्यक्ष पद पर नियुक्ति को लेकर मंथन तेज हो गई है।








