(फाइल फोटो)
रांची - राजधानी रांची में छात्रों के चल रहे आंदोलन के बिच एक बड़ी खबर है। जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एल ख्यांग्ते को सीआईडी ने गिरफ्तार कर लिया गया है। उनकी गिरफ्तारी जेपीएससी की 14वीं संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा में कथित अनियमितता मामले को लेकर की गई है। उन पर कथित रुप से दो करोड़ रुपए लेकर टीडीपीएल कंपनी को परीक्षा आयोजन का जिम्मा देने का आरोप है। उनकी गिरफ्तारी की कार्रवाई को इस मामले में काफी अहम माना जा रहा है।
परीक्षा विवाद को लेकर आंदोलनरत छात्र निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच की मांग कर रहे हैं। छात्रों की मांग है कि परीक्षा में अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। ऐसे में पूर्व अध्यक्ष की गिरफ्तारी के बाद मामले को लेकर सियासी हलचल भी तेज हो गई है।








