(दीनानाथ मौआर, संवाददाता, औरंगाबाद)
औरंगाबाद - औरंगाबाद के पूर्व विधायक आनंद शंकर ने डबल इंजन की सरकार पर निशाना साधा है। औरंगाबाद में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान पूर्व कांग्रेस विधायक आनंद शंकर ने बिहार सरकार तथा केन्द्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया कि केन्द्र सरकार किसी भी मामले में बीच में रहना पसंद करती है। साथ ही उन्होंने असम मामले पर भी केन्द्र सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। इस दौरान उन्होंने बिहार सरकार पर भी निशाना साधा।








