(चंदन सिंह, संवाददाता, बोकारो)
बोकारो - देशव्यापी गौ रक्षा अभियान के तहत बोकारो में गौ रक्षा से जुड़े लोगों ने पैदल मार्च निकालकर उपायुक्त कार्यालय के समक्ष शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन उपायुक्त को सौंपा।
ज्ञापन में चार प्रमुख मांगें रखी गईं। इनमें देशभर में गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध, गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने, गौ मंत्रालय के गठन तथा गोचर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग शामिल है। प्रदर्शन के दौरान गौ संरक्षण के समर्थन में नारे लगाए गए और लोगों से अभियान से जुड़ने की अपील की गई।
अभियान से जुड़े छत्रबली पंडित ने कहा कि यह आंदोलन साधु-संतों के मार्गदर्शन में चल रहा है और इसका किसी राजनीतिक दल से कोई संबंध नहीं है।








