(अजय शर्मा, संवाददाता, बेतिया)
बेतिया – प. चम्पारण के बेतिया समहरणालय के मुख्य गेट पर बिहार प्रदेश राजद व भाकपा माकपा के आह्वान पर सैकडों की संख्या में कार्यकर्ता, आशा व ऑगनबाडी सदस्यों ने जमकर प्रदर्शन किया। साथ ही केन्द्र सरकार के मुखिया नरेन्द्र मोदी का पुतला दहन किया गया और केन्द्र व बिहार सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस संबध मे सिकटा के पूर्व विधायक विरेन्द्र गुप्ता, राजद के जिला अध्यक्ष साहेब हुसैन अंसारी व किसान प्रकोष्ठ राजद के जिलाध्यक्ष इंद्रजीत यादव ने कहा कि केन्द्र सरकार अमेरिका के दबाब में व उद्योगपतियों के हित में काम कर भारत के किसानों को बर्बाद करने पर आमदा है।
आगे अगर बिहार व केन्द्र की सरकार इन मुद्दो पर विचार नहीं करती है तो हमलोग चरणबद्ध आंदोलन करेंगे। जिसकी सारी जिम्मेदारी सरकार की होगी।










