(सत्यम, संवाददाता, खगड़िया)
खगड़िया - कोसी इलाके का प्रसिद्ध खगड़िया का अगुवानी गंगा घाट पर माघी पूर्णिमा को लेकर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। माघी पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालु अहले सुबह से ही गंगा में डुबकी लगाते नजर आए। मान्यता है कि आज के दिन गंगा स्नान करने से मनुष्य को मोक्ष की प्राप्ति के साथ ही सभी प्रकार के कष्टों से मुक्ति मिलती है।
गौरतलब हो कि इस पावन अवसर पर खगड़िया जिले के साथ - साथ अन्य जिलों से भी श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए अगुवानी घाट पहुंचते हैं। माघी पूर्णिमा को लेकर हर तरफ उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। वहीं श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए स्थानीय प्रशासन भी सुरक्षा को लेकर कैंप की हुई थी।









