(आशीष प्रसाद, संवाददाता, रांची)
रांची - हेमंत सोरेन सरकार में शामिल कांग्रेस कोटे से चार मंत्रियों ने जेपीएससी और जेएसएससी प्रकरण को लेकर राज्य में चल रहे छात्रों के आंदोलन और भाजपा के रुख पर कांग्रेस का पक्ष रखा। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्य के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर, ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह, स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी और कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने संयुक्त रूप से संबोधित किया।
राज्य के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने कहा कि छात्रों के मुद्दों और उनके आंदोलन से भारतीय जनता पार्टी को कोई सरोकार नहीं है। राज्य की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने कहा कि भाजपा को अपने हिसाब से करवाना चाहती है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि आंदोलन में घायल छात्रों का समुचित इलाज किया जा रहा है, इस मामले में एक मेडिकल बोर्ड का भी गठन किया गया है। वहीं राज्य की कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने भी बीजेपी की भूमिका पर सवाल खड़ा किया है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी का मकसद छात्रों के आंदोलन को उग्र करना था।








