औरंगाबाद - औरंगाबाद के बारुण सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के बीसीएम कुसुम कुमारी पर इन दिनों लगातार आशा की बहाली में बड़ी रकम रिश्वत के रूप में लेने का आरोप लग रहा है। जहां कुछ दिन पूर्व प्रखंड मुख्यालय में हो रही बैठक के दौरान भोपत पुर पंचायत के पंचायत समिति सदस्य बलवंत कुमार ने बारुण सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के बीसीएम कुसुम कुमारी पर एक लाख साठ हजार रुपया लेकर हेराफेरी का आरोप लगाया था। वही खैरा पंचायत की रहने वाली सविता देवी ने भी आशा में बहाली करने के एवज में एक लाख तीस हजार रुपया लेने का आरोप कुसुम कुमारी पर लगाई है। जिसको लेकर पीड़िता ने जिला के मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी को आवेदन देकर जांच की मांग कर पैसा लौटवाने की बात कही है।









