साहिबगंज - साहिबगंज जिले के बोरियो थाना क्षेत्र में सामाजिक सरोकार की एक सराहनीय पहल देखने को मिली। जहां बोरियो थाना प्रभारी रोहित कुमार ने प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत तीन “निक्षय मित्र” को गोद लिया। इस दौरान थाना परिसर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें टीबी से पीड़ित मरीजों के बीच पोषण पोटली का वितरण किया गया।
कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी रोहित कुमार ने कहा कि टीबी जैसी गंभीर बीमारी को जड़ से खत्म करने के लिए समाज के हर वर्ग को आगे आना होगा। उन्होंने बताया कि “निक्षय मित्र” के रूप में मरीजों को गोद लेने का उद्देश्य उन्हें बेहतर पोषण, देखभाल और मानसिक सहयोग प्रदान करना है, ताकि वे जल्द स्वस्थ हो सकें। साथ ही कहा कि सामूहिक प्रयास से ही “टीबी मुक्त भारत” का सपना साकार हो सकता है।








