(दीनानाथ मौआर, संवाददाता, औरंगाबाद)
औरंगाबाद - औरंगाबाद जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र के उमगा टोला वरक्षीवीर गांव के पास एक तालाब में डूबने से 5 वर्षीय वैष्णवी कुमारी और 3 वर्षीय रंजन कुमार की मौत हो गई। दोनों बच्चे नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र के सहजादपुर गांव निवासी विक्की सिंह के पुत्र और पुत्री थे।
बताया जा रहा है कि मंगलवार को दोनों बच्चे घर से लापता हो गए थे। जिसके बाद परिजनों ने उनकी काफी खोजबीन की। लेकिन बुधवार को ग्रामीणों ने तालाब में तैरते दोनों मासूमों के शव को देखा। दोनों बच्चों के शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया है, मां पलक देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।
इस संबंध में मदनपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया और उसके उपरांत शव परिजन को सौंप दिया गया है और घटना की जांच की जा रही है।
वहीं मदनपुर के पूर्व मुखिया सुरेंद्र प्रसाद और समाजसेवी राकेश सिंह सहित अन्य सैकड़ों लोगों ने परिजनों को संतावना दिलाते हुए प्रशासन से मुआवजा की मांग किया है।










